बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के ग्राम चापोरा में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिला महिला बाल विकास विभाग बुरहानपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी भारती अवास्या के आदेश पर एवं शाहपुर परियोजना अधिकारी महेश मेहरा के विशेष उपस्थिती में एवं चापोरा सेक्टर पर्यवेक्षक प्रमीला कास्डे की उपस्थिती में चापोरा आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 5 में पोषण माह का आयोजन किया गया ।

जिसमें आज प्रारंभीक बाल्यावस्था में शिक्षा का विकास इस पर प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गई । तथा विविध पौष्टीक व्यंजन बनाकर प्रदर्शनी लगाई गई । परियोजना अधिकारी महेश मेहरा द्वारा बताया गया की इस राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य उद्देश्य बच्चो के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में बढ़ोतरी, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण देना तथा लोगों को स्वस्थ भोजन और पोषण के बारे में बताना है। तथा किशोरी बालिकाओं की वजन , उंचाई लेकर मोटापे की दर निकालना तथा मोटापे से बचने के लिए नमक , शक्कर , तला हुआ या भुना हुआ जंक फुड कम खाने के बारे में बताया कार्यक्रम में शिक्षकों और कार्यकर्ता के बीच चर्चा की गई सुपोषित और विकसीत भारत बनाने के सपने को साकार करने को कहा गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों की माताएं एवं ग्रामीण महिलाओं के साथ-साथ चापोरा सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सभी सहायीकाऐं उपस्थित थी।
मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे 79870 54277




































