बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के शाहपुर पुलिस थाना मे जिला पुलिस कप्तान देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कणेस , नेपानगर एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा द्वारा शांति समिति की बैठक ली गई, आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव को लेकर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा जी ने कहा क्षेत्र मै लगभग 90 स्थानों पर नवदुर्गा माता के प्रतिमा की स्थापना की जा रही है वही शाहपुर से 5 कॉलोमीटर दूरी पर ग्राम खामनी मै मां वैष्णो देवी की प्रतीकृति बनाई है, समिती द्वारा बड़े स्तर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है, यहां भक्तों की दर्शन के लिए भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है, जिसको लेकर व्यवस्था की जा रही है,

जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी यहां पहुंचकर निरीक्षण किया गया। लगातार विशेष व्यवस्थाओं को लेकर मीटिंग भी ली जा रही है, मध्य प्रदेश बॉर्डर स्थीत ग्राम इच्छापुर की माता इच्छादेवी मंदिर पर भी हर वर्ष शारदीय नवरात्र में दर्शन के लिए भक्त भारी भीड़ के साथ दर्शनार्थी मन मे श्रद्धा लेकर मंदिर पहुंचते है, मंदिर परिसर में 9 दिन तक मेला लगा हुआ रहता है , इस वर्ष शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा जी ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल की व्यवस्था की मांग की है ।




































