चौकी उद्घाटन कार्यक्रम में चौकी परिसर में पौधों का रोपण किया गया।
बुरहानपुर (रमाकांत मोरे ) शहर में यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज दिनांक 01 अगस्त 2025 को जय स्तंभ चौराहे पर यातायात पुलिस चौकी का विधिवत पूजा पाठ कर शुभारंभ किया गया।
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कहा शहर के ट्रैफिक सिस्टम को स्मार्ट एवं अनुशासित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह चौकी ट्रैफिक अनुशासन, विशेषकर स्कूल एवं बाजार क्षेत्र में, सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने कहा की जय स्तंभ चौराहा शहर का प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। यातायात चौकी की स्थापना से ट्रैफिक नियंत्रण, दुर्घटना में त्वरित सहायता, अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई, तथा आमजन को ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु जागरूक करने में सहायता मिलेगी।

इस चौकी का उद्घाटन जिला कलेक्टर हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, डीएसपी महिला शाखा प्रीतम सिंह ठाकुर, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी, थाना प्रभारी शिकारपुरा कमलसिंह पवार, थाना प्रभारी लालबाग श्री अमित सिंह जादौन, थाना प्रभारी गणपतिनाका सुरेश महाले, थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा , थाना प्रभारी निंबोला राहुल कांबले, यातायात सुबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं समस्त थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




































