अमरावती:-स्थानीय उदासर, जिला बीकानेर निवासी मनीराम पारीक (राजस्थान) को वर्ष 2025 से 2026 तक की अवधि के लिए अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ (भारत) का प्रभारी राष्ट्रीय संगठक पद पर नियुक्त किया गया है तथा बुरहानपुर केन्द्रीय सम्पर्क प्रमुख रमाकांत मोरे (चापोरा) को नियुक्त किया गया है। बुरहानपुर मध्य प्रदेश केन्द्रीय सम्पर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के संस्थापक व केंद्रीय अध्यक्ष मनोहर सूने, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष यूसुफ खान, केंद्रीय महासचिव सुरेश सावले, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कैलाशबापू देशमुख और महिला मंच की केंद्रीय संयोजिका जयश्री पंडागले द्वारा प्रदान की गई। उन्हें विभिन्न स्तरों से बधाई दी जा रही है। अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में भी काम कर रहा है। यह जानकारी महाराष्ट्र प्रचार प्रमुख सागर सवले , शहजाद खान, नितीन पवार एवं महिला मंच के शालिनी शर्मा परतवाड़ा , मीनाक्षी पोल सातारा ने बधाई दी है।
पोलिस वार्ता ब्युरो शालिनी शर्मा की खबर




































