बुरहानपूर (रमाकांत मोरे ) विश्व सिंधी सेवा संगम महिला शाखा द्वारा कैंट पुलिस थाने में रक्षाबंधन पुलिस अधिकारियों के बीच मनाया गया! सभी अधिकारियों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया! साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को एक एक पौधा उपहार स्वरूप दिया गया!

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा खुशबू अठवानी,सचिव जया अठवानी, कोशा अध्यक्ष कविता मंगवानी,संरक्षक रेशमा टिलवानी,शीला रोहिड़ा, सलाहकार गोदावरी लालवानी,मीनू लालवानी,मीडिया प्रभारी सोनिया छाबड़ा, निशा आहूजा आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे!




































