Homeराजकीयगीता दत्त नगर में 10 लाख के डोम निर्माण का भूमिपूजन

गीता दत्त नगर में 10 लाख के डोम निर्माण का भूमिपूजन

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की विशेष निधि से सौगात, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम

बुरहानपुर। ( रमाकांत मोरे)
रास्तीपुरा वार्ड के गीता दत्त नगर स्थित स्वामी समर्थ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना योजना अंतर्गत 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डोम निर्माण कार्य का शनिवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
यह डोम निर्माण कार्य सांसद की विशेष निधि से किया जा रहा है। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती लता मारकंडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि स्वामी समर्थ मंदिर परिसर में बनने वाला यह डोम क्षेत्र के नागरिकों के सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस और महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। गीता दत्त नगर में डोम बनने से स्थानीय लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में डॉ. मनोज माने, पूर्व महापौर अनिल भोसले और किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय गुप्ता ने किया तथा आभार अधिवक्ता कैलाश यावतकर ने माना।
सांसद की अनुशंसा से स्वीकृत अन्य कार्य
सुंदर नगर में 25 लाख का सामुदायिक भवन
स्वामी समर्थ मंदिर परिसर में 10 लाख का डोम
गणेश विद्यालय के पास 25 लाख का भवन
विट्ठल मंदिर, शिवाजी वार्ड लालबाग में 7 लाख के कार्य
प्रताप मंडल व्यायामशाला लालबाग में 12 लाख का निर्माण
रास्तीपुरा वार्ड में मूक-बधिर विद्यालय के पास 25 लाख का सामुदायिक भवन
महाजनापेठ सतीयारा घाट में 10 लाख का कार्य
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवार सहित कई जनप्रतिनिधि और गीता दत्त नगर, ताप्ती नगर, ताप्ती पार्क व शिकारपुरा गेट क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

ऑर्ट ऑफ़ लिविंग के नियमित गुरुवार सत्संग के 18 वर्ष पूर्ण

0
उन्नीस वें वर्ष में होगा प्रवेश आज राजस्थानी भवन में होगा महासत्संग बैंगलोर के बाद सारे विश्व मे नियमित सत्संग के लिए बुरहानपुर की विशिष्ट...

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

0
नेपानगर । शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कर्मचारियों को धमकाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नेपानगर पुलिस ने महाराष्ट्र...

भोपाल : मंत्रि-परिषद बैठक में ₹5,960 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

0
शिक्षा, किसान और महिला कल्याण पर विशेष जोर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण...

जाट समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर के नवीन भवन का भूमि पूजन संपन्न

0
काटकूट ( सुरज दहे ) ओंकारेश्वर में सोमवार, 22 जून को श्री जाट समाज धर्मशाला के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ...

योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में योग साधना का आयोजन, पत्रकार गोपाल देवकर...

0
दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने का दिया संदेश बुरहानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती...

error: Content is protected !!