Homeक्राईमइंस्टाग्राम रील से दस गुना रकम देने का झांसा देकर बुलाया, मारपीट...

इंस्टाग्राम रील से दस गुना रकम देने का झांसा देकर बुलाया, मारपीट कर लूटा

शिकारपुरा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश; एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त

बुरहानपुर। सोशल मीडिया पर कम समय में रकम को कई गुना करने का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाकर लूट करने वाले गिरोह का शिकारपुरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है। वहीं, दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार राजस्थान के नागौर जिले के थाना भवंडा क्षेत्र के ग्राम शंखवास निवासी फरियादी ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक रील देखी थी। इसमें एक लाख रुपए के बदले दस लाख रुपए देने का लालच दिया जा रहा था। रील में संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी दिया गया था। फरियादी ने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो आरोपियों ने व्हॉट्सऐप के माध्यम से बातचीत कर उसे बुरहानपुर बुलाया।

केले के खेत में ले जाकर लूट

28 अगस्त 2026 को आरोपियों ने फरियादी को दरियापुर गांव के पास लुब्री पाइप फैक्ट्री के पीछे बुलाया। उसके वहां पहुंचने पर तीन आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और पास के केले के खेत में ले गए। आरोपियों ने उसकी जेब से 23 हजार रुपए नकद निकाल लिए। इसके साथ ही कानों में पहनी करीब 2.5 ग्राम वजन की सोने की दो बालियां भी जबरन छीन लीं और मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
घटना की शिकायत मिलने पर शिकारपुरा थाने में अपराध क्रमांक 302/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में लूट की वारदात स्वीकार

जांच के दौरान पुलिस ने 30 अगस्त को विष्णु पिता शंकर चौहान निवासी भीलखेड़ी, जिला खंडवा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसके द्वारा साथियों के साथ मिलकर रुपए कई गुना करने का लालच देकर फरियादी को बुलाने और लूट करने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी। आरोपी के कब्जे से मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई है। मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अन्य वारदातों की भी जांच

पुलिस को आशंका है कि गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कम समय में रकम कई गुना करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है कि गिरोह ने इस तरह की अन्य कितनी वारदातों को अंजाम दिया है तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कम समय में रकम कई गुना करने, निवेश पर असामान्य लाभ देने अथवा कम समय में अधिक पैसा देने के लालच में आकर अनजान लोगों से संपर्क न करें। किसी अनजान व्यक्ति के बुलाने पर सुनसान स्थान पर न जाएं तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में हुई कार्रवाई में शिकारपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चौरसिया, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष दोगने, प्रधान आरक्षक विक्रम चौहान, प्रधान आरक्षक अजय बरूले, साइबर सेल के आरक्षक दुर्गेश पटेल एवं आरक्षक ललित चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

महावितरणाकडून भगूर येथे ‘राष्ट्रीय अभियंता दिन’ निमित्त विजेची सुरक्षा व हरित ऊर्जा यावर प्रबोधन...

0
विजेच्या गरजेबाबत शिक्षक व मुलांमध्ये जागरूकता निर्माण व्हावी. म्हणून कार्यक्रम राबविण्यात आला.. पोलीस वार्ता, देवळाली | 2026 'राष्ट्रीय अभियंता दिन' निमित्त महावितरण भगूर कक्षाकडून वीज...

भुसावळ बाजारपेठ पोलिस ठाण्यात बाप्पाची स्थापना; एकतेचा संदेश

0
भुसावळ : येथील बाजारपेठ पोलिस ठाण्यात गणरायाची विधिवत स्थापना करण्यात आली. गणेशोत्सवाच्या निमित्ताने पोलिस आणि नागरिकांमधील सलोखा व संवाद अधिक दृढ करण्यासाठी पोलिस ठाण्यात...

बारिश की हल्की बौछार में हुआ गणेश जी का आगमन

0
बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा के राजे मित्र मंडल द्वारा विगत बिस वर्षों से श्री गणेश उत्सव श्री छत्रपती शिवाजी महाराज प्रतिमा के पास...

कर्मचारी संगठन संबंध भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन !

0
नीमच (रमाकांत मोरे)  आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन संबद्ध भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई नीमच की बैठक...

जनजाग्रति संस्था जल्द करेगी पत्रकार बंधुओं का सम्मान समारोह

0
बुरहानपुर जिले में दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक समाचार पत्र के एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रेस फोटोग्राफरों का होगा सम्मान बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) समाज सेवा के क्षेत्र...

error: Content is protected !!