Homeमहाराष्ट्ररेडिसन और विजयनगर चौराहों पर महिलाओं ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

रेडिसन और विजयनगर चौराहों पर महिलाओं ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

पिंक जैकेट’ में महिलाओं ने यातायात संचालन की कमान संभाल दिया सभी को हमेशा नियमों के पालन का संदेश।

रमाकांत मोरे की खबर । इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान नियमो वाहन चालकों नागरिकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
इंदौर शहर में रविवार को इंदौर रेडिसन और विजयनगर जैसे व्यस्ततम चौराहों पर आज एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब महिलाओं ने यातायात संचालन की कमान अपने हाथों में ली। यातायात पुलिस के जोन-2 के एसीपी श्री मनोज कुमार खत्री की इस पहल के तहत महिलाओं को यातायात जागरूकता और सुरक्षा अभियान से जोड़ा गया, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर चौराहों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

पिंक जैकेट पहने हुए इन महिलाओं ने न केवल ट्रैफिक संचालन में सहयोग किया, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट के उपयोग और ट्रैफिक संकेतों के पालन के प्रति जागरूक भी किया। यह अभियान तीन महिला समूहों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें संप्रीति वुमंस वेलफेयर सोसाइटी, स्वयं सहायता समूह रोशनी और विजय नगर सुरक्षा समिति की महिलाएं शामिल रही।
यातायात पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना और सड़क सुरक्षा के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना था। इस प्रयास से यह संदेश गया कि यातायात व्यवस्था में समाज के हर वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है, और महिलाएं भी इस क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे सकती हैं।
एसीपी श्री मनोज कुमार खत्री ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे और भी कार्यक्रमों की योजना है, जिससे समाज में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़े और ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सके। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक राजेश बारवाल, सूबेदार सैयद काज़िम हुसैन रिज़वी सहित यातायात पुलिस की टीम मौजुद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

मुक्ताईनगर शहरात अतिक्रमणाविरोधात प्रशासनाचा बडगा? व्यावसायिकांमध्ये कारवाईमुळे खळबळ

नागरिकांनी अतिक्रमण हटविण्याच्या कारवाईला पाठिंबा देत रस्ते मोकळे करण्याची मागणी प्रशासनाला केली आहे.. पोलीस वार्ता, मुक्ताईनगर | शहरात सार्वजनिक रस्ते, फुटपाथ आणि शासकीय जागांवरील अतिक्रमणाविरोधात...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम 10 मिनट का कार्यक्रम

0
44 वीं राष्ट्रीय श्रृंखला एवं बुरहानपुर की 49 वीं श्रृंखला संपन्न बुरहानपुर, 2 अगस्त 2026:(रमाकांत मोरे) स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का देश के प्रति किया गया योगदान...

येवल्यात साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे यांच्या स्मारकाचे लोकार्पण संपन्न!

लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे यांचे स्मारक ही केवळ वास्तू नसून समता, सामाजिक न्याय, श्रमप्रतिष्ठा आणि परिवर्तनवादी विचारांचे प्रतीक आहे.. पोलीस वार्ता, येवला | शहरात उभारण्यात आलेल्या...

खडका चौफुलीजवळ कचऱ्याच्या ढिगाऱ्यात अनोळखीचा मृतदेह

0
भुसावळ : शहरातील खडका चौफुलीजवळ ग्रीन व्ह्यू हॉटेल परिसरात देशी दारू दुकानाच्या शेजारी असलेल्या कचऱ्याच्या ढिगाऱ्यात शनिवारी एका अनोळखी इसमाचा मृतदेह आढळून आल्याने परिसरात...

वृद्धावस्था पेंशन में हो रही देरी पर कांग्रेस का विरोध, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

0
बुरहानपुर जिले के नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं कांग्रेस पार्षद दल ने लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान और नियमित पेंशन व्यवस्था सुनिश्चित करने की उठाई...

error: Content is protected !!