Homeसामाजिकएक भाई ऐसा भी… बहन की पढ़ाई के लिए दो साल तक...

एक भाई ऐसा भी… बहन की पढ़ाई के लिए दो साल तक बचाई पॉकेट मनी

रक्षाबंधन पर दिए 51 हजार रुपए

तीन वर्षीय बहन के नाम होगी एफडी, भाई-बहन के इस अनूठे प्यार ने दिया समाज को बेटियों की शिक्षा के प्रति गंभीर होने का संदेश

बुरहानपूर ( रमाकांत मोरे) रक्षाबंधन केवल राखी बांधने और उपहार देने का पर्व ही नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। बुरहानपुर में इस रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और एक भाई की अपनी बहन के भविष्य के प्रति चिंता की ऐसी अनूठी मिसाल देखने को मिली, जिसने समाज को बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति गंभीर होने का सकारात्मक संदेश दिया है। सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले के सुपुत्र भव्य जंगाले ने अपनी मात्र तीन वर्षीय बहन मानवी जंगाले की शिक्षा और भविष्य की चिंता करते हुए अपनी पॉकेट मनी से लगातार दो वर्षों तक बचत की। छोटी-छोटी जरूरतों और अपनी इच्छाओं को सीमित कर भाई ने अपनी पॉकेट मनी के रुपए जोड़ते हुए 51 हजार रुपए की राशि जमा की। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई ने अपनी बहन को कोई खिलौना, महंगा कपड़ा या अन्य उपहार देने के बजाय 51 हजार रुपए नगद दिए, ताकि इस राशि की उसकी बहन के नाम एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) कराई जा सके। भविष्य में यह राशि उसकी शिक्षा और पढ़ाई में काम आ सकेगी। उनके पिता उमेश जंगाले ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर भाई का यह अनमोल उपहार केवल एक बहन के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है। बेटियां केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना हर परिवार का कर्तव्य है। यदि बचपन से ही बेटियों की शिक्षा, संस्कार और भविष्य के प्रति गंभीरता दिखाई जाए तो वे आगे चलकर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। आज भी समाज में बेटियों को लेकर सोच बदलने और उनकी शिक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। ऐसे समय में इस भाई ने अपनी छोटी बहन के लिए एफडी की राशि देकर यह साबित कर दिया कि सच्चा प्रेम केवल शब्दों में नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने वाली जिम्मेदारी में भी दिखाई देता है। रक्षाबंधन पर भाई का यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है— “बेटी को केवल प्यार और उपहार ही नहीं, बल्कि शिक्षा और सुरक्षित भविष्य का अधिकार भी दीजिए।” वास्तव में, एक भाई ऐसा भी… जिसने रक्षाबंधन पर बहन को ऐसा उपहार दिया, जो उसकी जिंदगी संवारने में काम आएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

महावितरणाकडून भगूर येथे ‘राष्ट्रीय अभियंता दिन’ निमित्त विजेची सुरक्षा व हरित ऊर्जा यावर प्रबोधन...

0
विजेच्या गरजेबाबत शिक्षक व मुलांमध्ये जागरूकता निर्माण व्हावी. म्हणून कार्यक्रम राबविण्यात आला.. पोलीस वार्ता, देवळाली | 2026 'राष्ट्रीय अभियंता दिन' निमित्त महावितरण भगूर कक्षाकडून वीज...

भुसावळ बाजारपेठ पोलिस ठाण्यात बाप्पाची स्थापना; एकतेचा संदेश

0
भुसावळ : येथील बाजारपेठ पोलिस ठाण्यात गणरायाची विधिवत स्थापना करण्यात आली. गणेशोत्सवाच्या निमित्ताने पोलिस आणि नागरिकांमधील सलोखा व संवाद अधिक दृढ करण्यासाठी पोलिस ठाण्यात...

बारिश की हल्की बौछार में हुआ गणेश जी का आगमन

0
बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा के राजे मित्र मंडल द्वारा विगत बिस वर्षों से श्री गणेश उत्सव श्री छत्रपती शिवाजी महाराज प्रतिमा के पास...

कर्मचारी संगठन संबंध भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन !

0
नीमच (रमाकांत मोरे)  आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन संबद्ध भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई नीमच की बैठक...

जनजाग्रति संस्था जल्द करेगी पत्रकार बंधुओं का सम्मान समारोह

0
बुरहानपुर जिले में दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक समाचार पत्र के एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रेस फोटोग्राफरों का होगा सम्मान बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) समाज सेवा के क्षेत्र...

error: Content is protected !!