उपभोक्ता अधिकार संगठन कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन
जिला बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) शारदीय नवरात्रि के चलते उपभोक्ता अधिकार संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने अपने सभी पदाधिकारीयो के साथ मिलकर 29 सितंबर सोमवार को सुबह 5: बजे पाई दर्शन यात्रा लालबाग से सिंधी बस्ती मोहम्मदपुरा होते हुए रेणुका माता मंदिर पहुंचे जहां माता की पूजा अर्चना कर शहर में शांति अमन चेन भाईचारा बने रहने की कामना की साथ ही सभी पदाधिकारीयो को माता के सुबह के आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
सड़कों पर दिखाई दिऐ:-
मोहम्मदपुरा रोड के सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आए इन गाडो का शिकार एक भक्त भी हुआ जहां गड्ढे में मोटरसाइकिल का अगला चक्का धसने एवं गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ा माता रानी की कृपा से उस भक्त को कुछ नुकसान नहीं हुआ
वैसे तो इन सड़कों के गड्डो के कारण आए दिन दुर्घटनाऐ हो रही गड्डो से गिट्टी बाहर निकल चुकी और बारिश से इन गड्डो में पानी लबालब भर रहा है
रेणुका माता मंदिर पुजारी पंडित शुक्ला :- पुजारी द्वारा बताया गया की रेणुका माता मंदिर एक हजार वर्ष पुराना है जहां चेत्र और शारदीय नवरात्र में भक्तों की भीड़ लगती है और मेला भी लगता है किसी की कुलदेवी तो कोई आराधना को देखते हुए दर्शन के लिए माता के दरबार में आते हैं अलग-अलग राज्यों से महाराष्ट्र ,गुजरात, राजस्थान,मध्य प्रदेश, अन्य जगह से भक्तों लोग माता के दर्शन करने पहुचते हैं पंडित शुक्ला ने यह भी बताया कि माता की मूर्ति के पीछे दीवार पर मन्नत का सिक्का अगर चिपका तो आपकी मन्नत पूरी होगी ऐसा संकेत माता का होता है पाई दर्शन यात्रा में उपभोक्ता अधिकार संगठन कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन कोषाध्यक्ष गोपाल कालेकर ,अनिल महाजन, सुनील सोनी सुखदेव डोइजड ,अजय बारी ,अशोक महाजन आदि आदि मौजूद रहे।



































