बुरहानपुर (रमाकांत मोरे)जिले के ग्राम दापोरा की समाजसेवी महिला मंडल ने प्रती वर्ष अनुसार इस तिसरे वर्ष में भी पवित्र सावन माह में मां ताप्ती कावड़ पैदल यात्रा मोहना संगम से दापोरा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर तक पहुंचकर पैदल कावड यात्रा निकाली गई ।

दापोरा चापोरा ग्राम के पुर्व जनपद सदस्य ममता पाटील ने बताया की इस कावड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में एकता रहे । ग्राम की हर महिला भक्ति भाव से जुड़े एवं सामाजीक कार्य में अग्रसर रहे । इस कावड़ यात्रा में युवाओं सहित महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।




































