लगार्डन में बच्चों के खेल कूद के साधन भी टूटे-फूटे
उपभोक्ता अधिकार संगठन कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन
जिला बुरहानपुर उपनगर लालबाग मजदूर बस्ती का एकमात्र सागर टावर गार्डन नगर पालिका निगम अंतर्गत आता है जबकि शहर के सभी गार्डन हरे भरे दिखाई दे रहे परंतु यह गार्डन सूखने की कंगार पर नगर पालिका निगम कि लापरवाही या अनदेखा गार्डन में नगर निगम द्वारा मौजूद है कर्मचारी (माली) द्वारा बताया गया कि नगर पालिका ने यहां नल कनेक्शन बंद कर दिया जिसके कारण गार्डन सुखने लगा है यह गार्डन रेलवे स्टेशन के सामने जिसमें लालबाग के युवा बुडे बुजुर्ग बच्चे यहां समय बिताने एवं खेलकूद करने आते हैं यहां तक की रेलवे से सफर करने वाले यात्री गाड़ी लेट होने पर यहां अपना टाइम व्यतीत भी करते हैं।
फिलहाल गर्मी का मौसम चल रहा है रात्रि के समय सागर टावर में अंधेरा भी पसरा रहता है बूडे, युवा बैठे रहते हैं दूसरी ओर यहां बच्चे भी खेलने आते हैं यहां नल कनेक्शन होना जरूरी जिससे यह गार्डन हरा भरा होगा नगर निगम के अधिकारियों ने इस गार्डन की ओर ध्यान देना जरूरी है।
अगर यहां नल कनेक्शन जल्दी नहीं चालू किया गया तो जीवित हरे भरे पेड़ पौधे गार्डन की सुंदरता को निखारते छोटे-छोटे पौधे सूख जाएंगे।




































