Homeताज्या बातम्याराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुरहानपुर का गौरव बढ़ा - मोहन पवार...

राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुरहानपुर का गौरव बढ़ा – मोहन पवार हुए सम्मानित

बुरहानपुर (रमाकांत मोरे ) सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान में 2 से 14 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर न्यायपीठ बाल कल्याण समिती , बुरहानपुर के सदस्य मोहन पवार को बाल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके संवेदनशील नेतृत्व एवं जिले में सुदृढ़ बाल संरक्षण व्यवस्था स्थापित करने के सतत प्रयासों का परिणाम है।

समापन समारोह में संस्थान की क्षेत्रीय निदेशक रीता पटनायक के साथ सहायक निदेशक भूपेंद्र दांडी एवं सहायक निदेशक भवानी शंकर सालवी ने उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य और नवाचार ही बाल अधिकारों की वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इस अवसर पर गुजरात, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। 12 दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किशोर न्याय प्रणाली, बाल अधिकार संरक्षण, संस्थागत एवं गैर-संस्थागत देखरेख तथा व्यवहारिक चुनौतियों पर गहन अध्ययन एवं चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान मोहन पवार ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बाल अधिकार एवं किशोर न्याय (जे.जे. एक्ट) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने बाल संरक्षण तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए समन्वित प्रयास, समयबद्ध सुनवाई, पुनर्वास योजनाओं की निगरानी तथा समुदाय की सहभागिता पर विशेष जोर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने दत्तक ग्रहण प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया। उन्होंने परित्यक्त एवं अभिभावकहीन बच्चों की विधिक घोषणा से लेकर पंजीकरण, होम स्टडी रिपोर्ट, मिलान प्रक्रिया तथा न्यायिक अनुमोदन तक की संपूर्ण वैधानिक प्रक्रिया को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित प्रतिभागियों एवं अधिकारियों द्वारा अत्यंत सराहा गया।
अपने संबोधन में मोहन पंवार ने कहा कि “हर बच्चे को सुरक्षा, शिक्षा और परिवार का स्नेह मिलना उसका मुल अधिकार है। बाल संरक्षण के प्रती संवेदनशील और जवाबदेह तंत्र ही सशक्त समाज की आधारशिला है।” यह सम्मान बुरहानपुर जिले के लिए गर्व का क्षण है और बाल अधिकारों की दिशा में निरंतर किए जा रहे प्रयासों को नई प्रेरणा प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

राज्यात ढगाळ हवामान, मेघगर्जनेसह वादळी पाऊस, कृषी विभागाचा शेतकऱ्यांना सतर्कता इशारा!

संभाव्य हवामान बदल लक्षात घेऊन योग्य ते प्रतिबंधात्मक उपाययोजना करण्याचे कृषी विभागाकडून शेतकऱ्यांना आवाहन.. पोलीस वार्ता, मुंबई : राज्यात पश्चिम भागात, घाट परिसर, खानदेश, मराठवाडा...

सोशल मीडियावर कोणतीही अफवा शेअर करताना खबरदारी बाळगावी -नाशिक पोलीस!

महिला छळ प्रकरणात पोलिसांनी तात्काळ व कठोर कारवाई केली असून नागरिक, माध्यमांकडून मिळालेल्या प्रतिसादाबद्दल पोलिसांनी आभार व्यक्त केले.. पोलीस वार्ता, नाशिक : शहरात घडलेल्या एका...

बैंक सुरक्षा को लेकर बुरहानपुर पुलिस अलर्ट

0
बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण बैंक सुरक्षा चेकिंग को लेकर थाना प्रभारियों एवं स्टाफ ने किया व्यापक निरीक्षण दिनांक 18.04.2026...

“बुरहानपुर पुलिस का अनोखा अभियान

0
‘सृजन, सम्मान और अभिमन्यु’ से बालिकाओं को बनाया सशक्त” बुरहानपुर, 18 अप्रैल 2026 (प्रेस नोट): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से बुरहानपुर...

जल गंगा संवर्धन अभियान

0
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने किया हसनपुरा तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने ग्रामीणजनों के बीच बैठकर किया संवाद बुरहानपुर/18 अप्रैल,...

error: Content is protected !!