बहुजन समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बड़वानी (मध्यप्रदेश ब्युरो शालिनी शर्मा) कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार बाबू सिंह निनामा को एक ज्ञापन सौंपा गया है, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब आंबेडकर की फोटो लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के बाद से बाबा साहेब आंबेडकर के अनुयायियों में खासा रोष व्याप्त है, इस दौरान बहुजन समाज पार्टी जिला प्रभारी डाक्टर बालकृष्ण बालिस्टर सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजुद रहे।




































