Homeताज्या बातम्याबुरहानपुर में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, आत्महत्या रोकथाम...

बुरहानपुर में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, आत्महत्या रोकथाम पर दिया गया विशेष जोर

बुरहानपुर (नि.प्र.) – जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग एवं जन जागृति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जीजामाता शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या रोकथाम तथा सोशल मीडिया व नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र वर्मा के निर्देशन तथा सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान मनोविशेषज्ञ डॉ. नयन मालवीय ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, उसके लक्षण, जांच, उपचार एवं निदान पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं ‘मनहित’ ऐप के माध्यम से तुरंत सहायता लेने की अपील की।
जन जागृति संस्था के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा, “उठो, जागो और आगे बढ़ो, सामना करो… परीक्षा उसी की होती है, जो उसके लायक होता है। ईश्वर भी उसी को परखता है, जो मजबूत होता है।” उन्होंने जीवन में आने वाले तनाव से घबराने के बजाय उसका डटकर सामना करने और आत्महत्या जैसे कदमों से दूर रहने की सलाह दी।
संस्था की अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आयुष अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने योग, संतुलित आहार और सकारात्मक जीवनशैली को तनाव प्रबंधन का प्रभावी उपाय बताया। वहीं नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड ने काउंसलिंग सेल और ‘मित्रम’ की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम विषय पर एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश मिला। अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने एवं आत्महत्या रोकथाम के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. दीपक शाह, उपप्राचार्य किशोर तलवानी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

ऑर्ट ऑफ़ लिविंग के नियमित गुरुवार सत्संग के 18 वर्ष पूर्ण

0
उन्नीस वें वर्ष में होगा प्रवेश आज राजस्थानी भवन में होगा महासत्संग बैंगलोर के बाद सारे विश्व मे नियमित सत्संग के लिए बुरहानपुर की विशिष्ट...

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

0
नेपानगर । शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कर्मचारियों को धमकाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नेपानगर पुलिस ने महाराष्ट्र...

भोपाल : मंत्रि-परिषद बैठक में ₹5,960 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

0
शिक्षा, किसान और महिला कल्याण पर विशेष जोर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण...

जाट समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर के नवीन भवन का भूमि पूजन संपन्न

0
काटकूट ( सुरज दहे ) ओंकारेश्वर में सोमवार, 22 जून को श्री जाट समाज धर्मशाला के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ...

योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में योग साधना का आयोजन, पत्रकार गोपाल देवकर...

0
दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने का दिया संदेश बुरहानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती...

error: Content is protected !!