Homeराजकीयप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला...

प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट – सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा
★-आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार
★विकास को नई ऊर्जा मिलेंगी

बुरहानपुर(रमाकांत मोरे)  केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है, जो अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। बजट में बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं निश्चित रूप से देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। बजट में छोटे उद्योगों के लिए 2 हज़ार करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य की बात करें तो दवा बनाने के लिए बायो फार्मा स्कीम लाई गई है। वही छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित होंगे। देश दृढ़ता के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की और तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीबों सहित हर वर्ग पर हमारी सरकार का फोकस है। बजट नवाचार, विनिर्माण और रोजगार को नई गति देने के साथ ही कृषि, ग्रामीण विकास, अवसंरचना, पर्यटन, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाते हुए विकास भी, विरासत भी के मंत्र को साकार करेगा। बजट ठोस नीतियों और परिणामोन्मुख दृष्टि के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती से आगे बढ़ाता है।

भारत के उज्जवल भविष्य का बजट

सांसद ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी एवं करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला तथा भारत के उज्जवल भविष्य का बजट है। हेल्थ सेक्टर में नए प्रयोग, नए प्रोजेक्ट्स और AVGS जैसे उभरते सेक्टर्स में कंटेंट राइटर्स व युवाओं के लिए अवसर पैदा करने की योजना इस बजट को खास बनाती है।बजट में युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए सरकार ने ठोस रोडमैप पेश किया है।

बजट में भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और पर्यटन के माध्यम से रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। इससे देश की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी। साथ ही खेलो इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रावधानों से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिलेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम 10 मिनट का कार्यक्रम

0
44 वीं राष्ट्रीय श्रृंखला एवं बुरहानपुर की 49 वीं श्रृंखला संपन्न बुरहानपुर, 2 अगस्त 2026:(रमाकांत मोरे) स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का देश के प्रति किया गया योगदान...

येवल्यात साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे यांच्या स्मारकाचे लोकार्पण संपन्न!

लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे यांचे स्मारक ही केवळ वास्तू नसून समता, सामाजिक न्याय, श्रमप्रतिष्ठा आणि परिवर्तनवादी विचारांचे प्रतीक आहे.. पोलीस वार्ता, येवला | शहरात उभारण्यात आलेल्या...

खडका चौफुलीजवळ कचऱ्याच्या ढिगाऱ्यात अनोळखीचा मृतदेह

0
भुसावळ : शहरातील खडका चौफुलीजवळ ग्रीन व्ह्यू हॉटेल परिसरात देशी दारू दुकानाच्या शेजारी असलेल्या कचऱ्याच्या ढिगाऱ्यात शनिवारी एका अनोळखी इसमाचा मृतदेह आढळून आल्याने परिसरात...

वृद्धावस्था पेंशन में हो रही देरी पर कांग्रेस का विरोध, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

0
बुरहानपुर जिले के नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं कांग्रेस पार्षद दल ने लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान और नियमित पेंशन व्यवस्था सुनिश्चित करने की उठाई...

जीवनलाल राठौर शिव सेना के कामगार सेना के जिला प्रमुख नियुक्त !

0
रतलाम (चंद्रशेखर जायसवार ) शिवसेना मुख्य नेता माननीय एकनाथ सिंंदे जी (उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र) की अनुशंसा व चैररम ऑफिसर अनुकूल जी की सहमति पर शिवसेना...

error: Content is protected !!