बुरहानपुर ( मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे) जिले के शाहपुर नगर मे 1 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से निर्मित बुरहानपुर के शाहपुर में नवीन तहसील कार्यालय नवीन भवन का पुजा-अर्चना कर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने फीता काटकर लोकार्पण किया । इस अवसर पर विधायक, पुर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता , विधायिका श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहां की अपने खसरे-नक्शे को आधार से लिंक करते हुए ई-केवायसी कराकर जनता से ई-केवायसी कराने की अपील की। साथ ही नवीन तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर भव्या मित्तल , राजस्व विभाग के एस डी एम पल्लवी पौरानीक , तहसीलदार दयाराम आवास्या , गोविंद सिंह रावत रविंद्र मंडलोई भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि क्षेत्रवासियों को यह एक अनुपम सौगात है। अब शाहपुर नगर सहित आसपास क्षेत्र के लगभग 40 से अधिक गांवों की आम जनता को राजस्व संबंधी काम काज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। नये तहसील कार्यालय के खुलने से क्षेत्र के नागरिकों को लाभ मिलेगा। साथ ही शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं प्रशासकीय कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी। शासन की योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं आम नागरिकों को आसानी से उपलब्ध होगी। जिससे विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। लोगों को राजस्व संबंधी छोटे मोटे कार्य के लिए अब जिला मुख्यालय पर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय एवं पैसे की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। इस अवसर पर
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि हमारी सरकार जनता को शासन से योजनाओं का लाभ देना चाहती है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के वंचित व्यक्ति तक पहुंचाने का हमारा प्रयास होना चाहिए और इसके लिए हम काम कर रहे है। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, रामभाऊ सोनवाने, काशीनाथ डामरे, रामभाऊ लांडे, किशोर पाटिल, अरुण सूर्यवंशी, नरहरी दीक्षित, वीरेंद्र तिवारी, विनोद चौधरी, गोपाल चौधरी, किशोर देशमुख आकाश राखुंडे, नितीन महाजन एवं दीपक महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।




































