बुरहानपुर । बुरहानपुर मज़दूर यूनियन एवं भीम सेना ने आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता माता सावित्रीबाई फुले जी की 194 वी जयंती के अवसर पर शहर के शनवारा स्थित सावित्रीबाई फुले प्रतिमा स्थल की साफ़ सफाई करके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बुरहानपुर मज़दूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर उद्बोधन देते हुए बताया सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा में अहम योगदान दिया है। 1848 को पुणे में पहली महिला पाठशाला का आरंभ करते हुए देश की पहली महिला शिक्षिका हुई। भीम सेना जिला अध्यक्ष सचिन गाढे ने कहा सावित्रीबाई फुले विशेष तौर पर गरीब पिछड़े दलित समाज की महिलाओं के उद्धार में अग्रणी रही है।
इस उपलक्ष पर बुरहानपुर मीडिया क्लब अध्यक्ष विनोद लौंढे, आयुष भावसार,संदीप यादव, गणेश बाविस्कर,आदि उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे ….




































