(रमाकांत मोरे) पंजाब के आरोपी संदीप के कब्जे से 03 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व 01 मैग्जीन कुल कीमती 1 लाख रुपये के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।
दिनांक 23/12/2025 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को अवैध हथियार तस्कर के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति झिरमिटी फाटे के पास ग्राम तुकईथड मे अवैध पिस्टल लेकर खडा है । सूचना पर टीम बनाकर झिरमिटी फाटे के पास ग्राम तुकईथड रवाना कि गई । मुखवीर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति खडा मिला जिन्हे हमराह फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा । जिनका नाम पता पुछते अपना नाम संदीप पिता काबल सिंह जाति मजबी शिख उम्र 19 साल निवासी नंगली मोहल्ला फरीत नगर अमृतसर पंजाब का होना बताया।संदीप के पीठ पर टंगे काले रंग के बेग को उतरवाकर तलाशी लेते 03 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व 01 मैग्जीन मिली कुल कीमती 1लाख रुपये की आरोपी के कब्जे से जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपीयो के विरुध्द थाना खकनार मे अपराध क्रमांक 564/2025 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपी से अन्य आरोपी के संबंध मे पुछताछ कि जा रही है ।
जप्त समाग्री :–
आरोपी के कब्जे से 3अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल एवं 01 मैग्जीन कुल किमती 1लाख रुपये जप्त की गई।
आरोपी:–
*संदीप पिता काबल सिंह जाति मजबी शिख उम्र 19 साल निवासी नंगली मोहल्ला फरीत नगर अमृतसर पंजाब।*
महत्वपूर्ण भूमिका –
निरीक्षक अभिषेक जाधव,सउनि मनीष कुमार, प्रआर सतीश सुर्यवंशी ,प्रआर अमित अवस्थी , प्रआर मनीष भटुरे, प्रआर जितेन्र्द पाल, प्रआर मेलसिंह ,आर. जितेन्र्द चौहान ,आर.गोविन्दा मुजाल्दे ,आर. विजेन्द्र देवल्ये की सराहनीय भूमिका रही ।


































