अमरावती /मेलघाट (अशोक वस्ताणि) मेलघाट के
चिखलदरा तहसील के खोंगडा गाव के पास एक युवक पर शेर ने हमला कर दिया, जिसमें युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद छोटेलाल चिमटे (उम्र25) के रूप में हुई है।
विनोद चिमटे जांभली गाव के साप्ताहिक बाजार में मछली बेचने के लिए गए थे। रात में वापस आते समय खोंगडा गाव के पास शेर ने उन पर हमला किया और उन्हें जंगल में घसीट ले गया, जहां उन्होंने अर्धशरीर भक्ष्य किया।
सुबह मार्ग पर चलने वाले लोगों ने घटनास्थल पर खुन के निशान और शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया।
इस घटना के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। मेळघाट भाजप युवा मोर्चा के संयोजक यशवंत केवलराम काळे और उनके सहयोगी भी घटनास्थल पर उपस्थित थे।
पोलीस वार्ता ब्युरो शालिनी शर्मा ….




































