बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र मे लवजिहाद का मामला सामने आया है । भाजपा नेता और वार्ड नंबर 13 के नगर परिषद पार्षद शेख शाकिर के बेटे शेख अरशद पर धार्मिक स्वतंत्रता

अधिनियम, पास्को एक्ट एवं Sc st सहित अन्य गंभीर धाराओं मे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । अभी भी आरोपी अरशद फरार है । थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा की आरोपी शेख अरशद द्वारा नाबालिक लड़की पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म कबुल करने के लिए नाबालिक लड़की के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था । यह आरोप है की आरोपी करीब 8 माह से इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर नाबालिक को प्रताड़ीत कर रहा था । नाबालिक के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था । इस मामले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है । हिंदु संगठन ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई है । शाहपुर पुलिस थाना

प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है I


































