Homeक्राईमफरार चल रहे ईनामी बदमाश को बीजापुर कर्नाटक से किया गिरफ्तारी।

फरार चल रहे ईनामी बदमाश को बीजापुर कर्नाटक से किया गिरफ्तारी।

(रमाकांत मोरे) थाना नेपानगर पुलिस को वर्ष 2024 के प्रकरण में फरार चल रहे 10,000 रुपए के ईनामी बदमाश को बीजापुर कर्नाटक से किया गिरफ्तारी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबे समय से चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने हेतु दिए थे सख्त निर्देश।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लंबे समय से प्रकरणों में चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश,एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना नेपानगर पुलिस को फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
*संक्षिप्त विवरण* थाना नेपानगर के अपराध क्रमांक 114/24 में धारा 370, 294, 323, 506 भादवि में दिनांक 12/02/24 को फरियादी नवलसिग पिता गुलाब सिग भील निवासी साईंखेड़ा थाना नेपानगर के द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 01/12/23 को रिश्तेदार मालु पचावा निवासी मलगांव जीजा संजु बड़ोले निवासी चैनपुरा के द्वारा कर्नाटक में गन्ना कटाई के अच्छे पैसे मिलेंगे तो हमने काम का हाँ बोल दिया और पिकअप वाहन से कुल 32 लोग सोनेमुहा तहसील धारुण जिला बीड महाराष्ट्र गए वहां से एक ट्रक में आरोपी बाला साहेब ने कुलगिरी कर्नाटक गन्ना काटने के लिए लेकर गया वहां सभी ने दो माह तक काम किया लेकिन काम के पैसे मांगने पर आरोपी बालासाहेब के द्वारा केवल खाने पीने का सामान दिया और सभी के मोबाईल छुड़ा लिए थे । घरवालों से किसी को भी बात नहीं करने देता था घर आने का कहने पर आरोपी बालासाहेब तोंडे ने कमरे में बंद कर मारपीट की और मोबाईल से फोनपे के माध्यम से 15,000-15,000 रुपये प्रत्येक मजदुर से वापस मांगे। दिनांक 01/02/24 को फरियादी नवल सिंग ट्रेन से भागकर वापस नेपानगर आने पर उसके द्वारा बताया कि उसकी पत्नी व बच्चों को एवं गांव के कुल 28 महिला-पुरुष एवं बच्चे आरोपी बालासाहेब के कब्जे में है। जिनसे आऱोपी जबरन मजदुरी करा रहा है। तथा छः मजदुरों ने प्रत्येक ने 15000 रुपए कुल 90000 रुपए आरोपी बालासाहेब के खाते में पैसे डाल दिए। उसके बाद आरोपी द्वारा मजदुरों को छोड़ने का बोलकर मजदुरी करा रहा है जिस पर आरोपी बाला पिता विश्वनाथ तोंडे निवासी सोनीमुहा बीड के विरुध्द अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना क्रम में आरोपी बालासाहब दिनांक 12/02/24 से घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी तलाश के लिए कई बार टीम आरोपी के निवास स्थान सोनीमुहा बीड महाराष्ट्र गयी थी । किन्तु आरोपी शातिर किस्म का होकर पुलिस की आने की सुचना मिलते ही फरार हो जाता था। प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में 5,000 रुपए ईनाम की घोषणा की गयी थी। जो ईनामी राशि बढ़ाकर 10,000 रुपए की राशि की उद्दघोषणा की गयी।
प्रकरण में आरोपी सन् 2024 से फरार था जिसकी मोबाईल लोकेशन साईबर सेल की मदद से ट्रेस की गयी। आरोपी बाला साहेब का लोकेशन बादामी कर्नाटक पता चलने पर टीम गठित की जाकर एएसआई सुनील दुबे एवं आर 65 मनमोहन को रवाना किया गया जिनके द्वारा आरोपी की कर्नाटक में तलास की जो देवर हिप्परपुर जिला बीजापुर कर्नाटक में मिला जिसे अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार ईनामी आरोपी…
बालासाहेब पिता विश्वनाथ तोंडे जाति बंजारा उम्र 36 साल निवासी सोनीमुहा थाना धारूर जिला बीड़ महाराष्ट्र

महत्वपूर्ण भूमिका..
निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, सउनि सुनील दुबे , आऱ 65 मनमोहन, साइबर सेल टीम से आरक्षक दुर्गेश पटेल, सतपाल, ललित चौहान की सराहनीय भुमिका रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

महाराष्ट्र मेडिकल कौन्सिल निवडणूक 2026 साठी 26 एप्रिल रोजी होणार मतदान!

नोंदणीकृत वैद्यकीय व्यवसाय करणारे (R.M.P.) आणि मतदार यादीत नावे असलेले मतदार मतदानास पात्र राहतील.. पोलीस वार्ता, नाशिक : महाराष्ट्र वैद्यकीय परिषद (Maharashtra medical council) मुंबई...

रावेर स्टेशन पर पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

0
हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए रेलमंत्री को सौंपा गया निवेदन रावेर (जिला जळगांव) – पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस (20161/20162) को रावेर रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने...

अन अकैडमी सेंटर, बुरहानपुर द्वारा शैक्षणिक पहल एवं आगामी कार्यक्रमों की घोषणा

0
बुरहानपुर। संस्कार होटल, लालबाग, स्टेशन रोड पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनअकैडमी सेंटर, बुरहानपुर के डायरेक्टर श्री रत्नेश पाटीदार जी* ने मीडिया प्रतिनिधियों को...

माध्यमांनी महिलांविषयी वृत्तांकन करताना संवेदनशीलता व कायदेशीर अचूकता राखावी!

महिलांच्या सन्मानाला धक्का पोहोचवणाऱ्या ‘इनडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमन’ कायद्याचे वारंवार उल्लंघन.. पोलीस वार्ता, मुंबई : वृत्त माध्यमांनी महिलांविषयीचे वृत्तांकन करताना संवेदनशीलता व कायदेशीर अचूकता राखावी,...

₹२८१ कोटींच्या उपसा सिंचन योजनेस मंजुरी; ३७५६ हेक्टर क्षेत्राला दिलासा

0
भुसावळ : पाठपुराव्याला अखेर भरीव यश मिळत कुऱ्हा पानाचे उपसा सिंचन योजनेच्या क्र. १ व क्र. २ या महत्त्वपूर्ण योजनांना राज्य शासनाकडून सुमारे ₹२८१...

error: Content is protected !!