खण्डवा जिले के 15 शिक्षकों को मिला शिक्षाविद गिजुभाई राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024
खंडवा :- नरसिंहपुर जिले की गाडरवाडा तहसील में विश्व शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सुखदेव भवन में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री म. प्र. शासन श्री राव उदय प्रताप सिंह एवं अध्यक्ष नगर पालिका गाडरवाडा श्री शिवाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षक संदर्भ समूह के राज्य समन्वयक डॉ.दामोदर जैन के मार्गदर्शन में तथा खण्डवा जिला समन्वयक केशव पाराशर, सह समन्वयक श्रीमति दीपा अनमोले के नेतृत्व में जिले के 15 शिक्षकों को अपने विद्यालय को आनंद घर के रूप में परिवर्तित करने पर व नई शिक्षा नीति के तहत विभिन्न नवाचारों से सिखाने पढ़ाने के लिए शिक्षाविद् गिजुभाई राज्य स्तरीय पुरुष्कार प्रदान किए गए। जहां खण्डवा जिले के शिक्षकों को प्रमाणपत्र, मोमेन्टो, स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

1श्रीमति दीपा अनमोल, शा हाई स्कूल दीवाल
2-जगदीश गौर, शा हाई स्कूल बलियापुर
3-सीमा माली, पी. एम. श्री सूरजकुंड
4-अंजू गिन्नारे, शा प्रा शाला चारखेड़ा
5-रंजिता चाकरे , शा प्रा शाला दूधवास
6 संगीता एकले, CM राइज छैगांव
7 पुष्पा अटूट, शा प्रा शाला बढ़ियातुला
8 ममता जामनिया, शा प्रा शाला टीठीयाजोशी
9 सपना साहू, शा हाई स्कूल बलियापुर
10 श्रद्धा गुप्ता, शा हायर सेकेण्डरी रुस्तमपूर
11नीतू ठाकुर, शा प्रा शाला झुम्मरखाली
12 अकिल खान मंसूरी, एकीकृत माध्य शा अम्बापाट
13 आनन्द जैन, मोतीलाल नेहरू उच्च माध्य शा खण्डवा
14 महेश कोगे, शा हाई स्कूल बलियापुर
15 राजेश मीणा, शा हाई स्कूल बलियापुर
शिक्षक सम्मानित हुए.





































