बुरहानपुर (नि.प्र.) – जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग एवं जन जागृति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जीजामाता शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या रोकथाम तथा सोशल मीडिया व नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र वर्मा के निर्देशन तथा सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान मनोविशेषज्ञ डॉ. नयन मालवीय ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, उसके लक्षण, जांच, उपचार एवं निदान पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं ‘मनहित’ ऐप के माध्यम से तुरंत सहायता लेने की अपील की।
जन जागृति संस्था के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा, “उठो, जागो और आगे बढ़ो, सामना करो… परीक्षा उसी की होती है, जो उसके लायक होता है। ईश्वर भी उसी को परखता है, जो मजबूत होता है।” उन्होंने जीवन में आने वाले तनाव से घबराने के बजाय उसका डटकर सामना करने और आत्महत्या जैसे कदमों से दूर रहने की सलाह दी।
संस्था की अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आयुष अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने योग, संतुलित आहार और सकारात्मक जीवनशैली को तनाव प्रबंधन का प्रभावी उपाय बताया। वहीं नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड ने काउंसलिंग सेल और ‘मित्रम’ की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम विषय पर एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश मिला। अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने एवं आत्महत्या रोकथाम के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. दीपक शाह, उपप्राचार्य किशोर तलवानी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बुरहानपुर में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, आत्महत्या रोकथाम पर दिया गया विशेष जोर
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
भुसावळ उपविभागातील लोक अदालतीत १०७ खटले निकाली ; ७७ हजार ३०० रुपयांचा दंड वसूल
भुसावळ - जिल्हा विधी सेवा प्राधिकरण यांच्या मार्गदर्शनाखाली आज शनिवार, दिनांक ९ मे २०२६ रोजी 'लोक अदालतीचे' यशस्वी आयोजन करण्यात आले. या लोक अदालतीमध्ये भुसावळ...
भुसावळ भाजपा तर्फे वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप यांची जयंती उत्साहात साजरी
भुसावळ : क्रांतीसूर्य, वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप यांच्या जयंतीनिमित्त भारतीय जनता पार्टी भुसावळ शहराच्या वतीने वसंत टॉकीज जवळील महाराणा प्रताप चौक येथे अभिवादन कार्यक्रम...
शाहपुर में दूषित पेयजल को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों का आक्रोश….
रविंद्र महाजन के निर्देश पर नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने सौंपा ज्ञापन, स्वच्छ पेयजल एवं यात्री प्रतीक्षालय की मांग
शाहपुर, बुरहानपुर। नगर परिषद क्षेत्र में...
ब्लैक स्पॉट पर बुरहानपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 42 वाहन चालकों से ₹24,800 वसूले
बुरहानपुर -: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान इंदौर-इच्छापुर हाईवे के...
अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार; 7 पिस्टल समेत 1.38 लाख की जप्ती
खकनार (प्रतिनिधि): थाना खकनार पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के...