जिला स्तरीय कार्यशाला में पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) का विमोचन सम्पन्न
10 उत्कृष्ट पंचायतों को सम्मानित किया गया, जल्द शुरू होगा PAI 2.0 प्रशिक्षण व प्रविष्टि कार्य
बुरहानपुर, (रमाकांत मोरे) दिनांक __ अगस्त 2025 पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 9 अप्रैल 2025 को जारी किए गए पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) के परिणामों के आधार पर जिला पंचायत बुरहानपुर द्वारा एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार राशि तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला सीईओ, जनपद सीईओ, जिला समन्वयक, सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
जिले की सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को निम्नानुसार पुरस्कृत किया गया:
• प्रथम स्थान प्राप्त पंचायत – ₹11,000/-
• द्वितीय स्थान – ₹7,100/-
• तृतीय स्थान – ₹5,100/-
• शेष 7 पंचायतों को – ₹2,100/- की सांत्वना राशि
इस आयोजन का उद्देश्य पंचायतों को उनके कार्य निष्पादन के आधार पर प्रोत्साहित करना और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण का निर्माण कर गवर्नेंस, पारदर्शिता और सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना है।
आगामी कार्यक्रम:
इसी क्रम में प्रत्येक जनपद स्तर पर भी PAI विमोचन कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
इसके पश्चात् PAI 2.0 के अंतर्गत
• जिला स्तरीय व पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
• साथ ही, दिनांक 12 अगस्त से 25 अगस्त 2025 के मध्य सभी ग्राम पंचायतों द्वारा PAI 2.0 पोर्टल पर प्रविष्टियाँ प्रारंभ की जाएंगी।
PAI 2.0 के माध्यम से पंचायतों के प्रदर्शन का मूल्यांकन और अधिक सटीक व समग्र दृष्टिकोण से किया जाएगा, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
इस कार्यक्रम में जिला जनपद सीईओ लता शरणागत जनपद पंचायत सीईओ दुर्गेश भुमरकर,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील सभी पंचायतों के सरपंच और सचिव अन्य कर्मचारी उपस्थित थे




































