बुरहानपुर – (मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे) पुलिस को मिली बड़ी सफलता सायबर सेल की प्रभावी ट्रेकिंग व फॉलोअप की कार्यप्रणाली से मिली यह सफलता। ट्रेस हुए मोबाइल में 40 हज़ार तक के महँगे एंड्रॉइड फ़ोन भी शामिल। जिला सायबर सेल अपराधियों तक पहुंचने में तकनीकी सहायता देने के साथ-साथ गुम मोबाइलों को ट्रेस करने का कार्य भी कर रही है। सायबर सेल ने पिछले 03 माह की अवधि के दौरान गुम

हुए करीबन 10 लाख कीमत के 62 मोबाइलों को ट्रेस किया है। ट्रेस किए गए मोबाइल उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा लौटाए जा रहे है। ट्रेस किए गए मोबाइलों में 10000 हजार से लेकर 40000 हजार रुपए तक के महंगे एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है। उक्त गुमे हुए मोबाइल स्थानीय क्षेत्रों के साथ साथ सीमावर्ती जिले धार, खरगोन, आलीराजपुर व महाराष्ट्र राज्य से भी बरामद किये गये है। ट्रेस किए गए कई मोबाइल पढ़ाई करने वाले छात्रों के है।




































