बुरहानपुर ( मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे) जागरूकता रथ द्वारा हमें परवाह है आपकी संदेश को लेकर प्रसिद्ध मोती माता मेला लोखंडिया मैं आए लोगों को जागरूक किया गया। वाहन चालकों एवं आमजन को ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु पंपलेट वितरित किए।
सार्वजनिक स्थानों/ मेलों में /स्कूल/कॉलेज में आमजन/युवाओं/वाहन चालकों/विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूक किया । हेलमेट,सीटबेल्ट के महत्व एवं नशे में वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया। गुड सेमेरिटन योजना एवं गोल्डन ऑवर्स से अवगत कराया ।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा “परवाह”थीम पर आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत बुरहानपुर जिले वासियों को यातायात नियमों से जागरूक करने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।
🔻इसी तारतम्य में दिनांक 16/01/2025 को”परवाह” थीम पर आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत जागरूकता रथ द्वारा हमें परवाह है आपकी संदेश को लेकर थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव द्वारा प्रसिद्ध मोती माता मेला लोखंडिया मैं आए लोगों को अभियान के तहत जागरूक किया गया | उक्त मेले में आए लोगों से ट्रैफिक नियम पालन करने हेतु अपील की गई जैसे -हेलमेट लगाने,सीट बेल्ट लगाने,तेज गति से वाहन न चलाने,टू वीलर वाहन पर तीन सवारी न बिठाने ,चारपहिया वाहन के शीशों पर काली फ़िल्म न लगाने सहित ट्रैफिक नियमों के पालन करने की समझाइस दी गई ।सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए । साथ ही दुर्घटना में घायलों की सहायता हेतु गुड सेमेरिटन योजना एवं गोल्डन ऑवर्स की जानकारी दी गई इसके अलावा सड़क दुर्घटना के बारे में बताया गया एवं इससे बचने हेतु यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाया गया ।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत यातायात नियमों की जागरूकता हेतु निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे ।




































