बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन एवं आनन्द विभाग नोडल अधिकारी भारती अवास्या के निर्देशानुसार राज्य आनंद संस्थान अंतर्गत संचालित डिवाईन आनंद क्लब बुरहानपुर द्वारा दिव्यांगजन कल्याण विभाग परिसर में विश्व न्याय दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य मोहन पवार द्वारा सामाजिक न्याय के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए वर्तमान सामाजिक परिदृश्य से अवगत कराया साथ ही समाज में समानता व आनंद कि आवश्यकता पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में संगीतमय आनंद की महफील का भी आयोजन हुआ। जिसमें महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, पुलिस विभाग एवं बाल कल्याण समिति द्वारा सक्रिय सहभाग किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर ईश्वर कुमार महाजन द्वारा आनंद विभाग का परिचय दिया।
इसके पश्चात ईश्वर कुमार के साथ मोहन पवार इच्छापुर , वर्षा पाटिल, पवन पाटिल, तुषार महाजन, नंदकिशोर बेलेकर, नंदलाल चौधरी द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। जिससे पूरा माहौल आनंद से सराबोर हो गया। इस अवसर पर महिला थाने से पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहें। सभी ने ऐसे कार्यक्रम होने हेतु अपनी सहमति दी। कार्यक्रम के अंत में ईश्वर कुमार महाजन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।




































