बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) जिले में सलाई गोंद पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है बावजूद माफिया गोंद निकाल रहे हैं बोरी बुजुर्ग में एक माफिया ने अपने गोडाउन में 8 कुंटल के करीब सलाई गोंद जमा करके रखा था गोदऺ प्रतिबंध है, खंडवा उड़न दस्ता की टीम ने जब्त किया है सवाल यह उठ रहा है की धूलकोट रेंज में इतना स्टाफ है और बोरी स्टाफ का आना-जाना लगा रहता है उसके बावजूद भी यहां के वनपाल और वनरक्षक को क्या इसकी जानकारी नहीं है या फिर कई इनकी मिली भगत तो नहीं है धूलकोट रेंजर वासकले ने अपने स्टाफ को कहा कहीं गोद ॑ की तस्करी तो नहीं होती
तो स्टॉप में मना कर दिया कहा यहां नहीं होती इसका मतलब कोई ना कोई वनरखवाले माफिया के साथ में मिले हुए हैं , इतनी बड़ी तादाद में सलाई गोदऺ मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है इतना गोदऺ गोडाउन में मिलना याने स्टाफ का ही रखवाला मिला हुआ है इसलिए खंडवा सीसीएफ उड़न दस्ता की टीम धुलकोट रेंज के बोरी बुजुर्ग पहुंची और 8 कुंटल के करीब गोंद जबत किया और एक आरोपी सुनील उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया, उड़नदस्ता प्रभारी शंकर चौहान,वनपाल धीरज बोरसिया,असद खान आदि सामिल थे




































