बुरहानपुर जिले के धुलकोट क्षेत्र के ग्राम परतकुंडिया के मालफाल्या के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला है, जब बच्चे 10 बजे जाकर शिक्षकों का इंतजार करते रहे लेकिन शिक्षक 11 बजे तक भी नहीं आ पाए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन स्कुल में ऐसे ही हालात नजर आते हैं । गांवों के आसपास के फाल्या के बच्चे अध्ययन करने आते हैं बच्चे तो समय पर स्कुल पहुंच जाते हैं। ऐसे मैं करीब 30 से 40 मिनट तक बच्चे स्कुल के बाहर मौज मस्ती करते रहते हैं। नाम न बताने की शर्त पर बच्चों ने बताया है कि स्कुल में रोज ही यहीं हाल रहता है। यह स्कुल 11 बजे खुलता है और 11बजकर 10 मिनट पर प्रार्थना होती है, इसके कुछ समय बाद क्लासेस लगना खत्म हो जाती है और बच्चे अपनी मनमानी से स्कुल छोड़कर चले जाते हैं ।
पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे




































