ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशने का कार्य कर रहे हैं क्रीड़ा शिक्षक श्री रितेश चौकसे।
शाहपुर (नि.प्र.) आज 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद का विशेष महत्व होता है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दापोरा में खेल शिक्षक श्री रितेश चौकसे ने वर्ष 2009में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र दापोरा की खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम प्रारंभ किया। छात्र छात्राओं को खो -खो, कबड्डी, दौड़, क्रिकेट एवं अन्य खेलो हेतु प्रेरित किया। कड़ी मेहनत के बल पर छात्र छात्राओं ने रितेश चौकसे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय, संभाग स्तरीय, प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं अपनी सहभागिता करके अपनी मेहनत का परचम लहराया है ।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं अंकिता रमेश चौधरी, आरती ठाकरे, चंपा भावसिंग कन्नौजे, सुरेखा भावसिंग कन्नौजे, , तनिष्का सूरज ठाकरे, हर्षिका सोनी, कोमल गजानन ठाकरे , जयश्री पाटील, वैष्णवी गवले, निकिता प्यारसिंग डावर, सुरेखा कान्हेरे, वैशाली पाटील एवं छात्र पवन भाव सिंग कन्नौजे ने क्रीड़ा शिक्षक श्री रितेश चौकसे के उत्कृष्ठ मार्गदर्शन में अपनी खेल प्रतिभा का परिचय वर्ष 2009 से आज तक दिया है। क्रीड़ा शिक्षक श्री रितेश चौकसे ने बताया कि छात्र छात्राएं पढ़ाई के साथ साथ अवकाश के दिनों में खेलकूद का अभ्यास करते है। सुबह एवं शाम में प्रतिदिन के सतत् अभ्यास से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दापोरा के छात्र छात्राएं खेल प्रतियोगिताओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते है।



































