बुरहानपुर ( रमाकांत मोरे) पुलिस विभाग के अधिकारी , कर्मचारियों के स्वास्थ व तनावमुक्ति जीवन को संतुलन बनाए रखने हेतु की गई नई पहल जिले के पुलिस विभाग द्वारा थाना स्तर पर हार्टफुलनेस ध्यान सत्र शिविर का आयोजन किया गया । बुरहानपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस थाना शाहपुर एवं शहरी क्षेत्र के थाना कोतवाली थाना , शिकारपुरा , थाना गणपति नाका ,एवं थाना यातायात परिसर में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा किया ध्यान योग जिसमें जिले के पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारीयो के स्वास्थ व तनावमुक्ति जीवन को संतुलन बनाए रखने हेतु ध्यान योग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिला पुलिस कप्तान श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल एवं नेपानगर एस डी ओ पी निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में आज शनिवार दिनांक 22 मार्च को जिले के सभी पुलिस थाना स्तर पर ध्यान सत्र शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर जिले के एवं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस थाना शाहपुर , कोतवाली थाना , थाना शिकारपुरा , गणपती नाका , यातायात थाणा परिसर में आयोजित किया गया । इस हार्ट फुलनेस ध्यान सत्र शिवीर में जिले के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा इस शिविर में शाहपुर थाना प्रभारी

अखिलेश मिश्रा जी एवं थाना क्षेत्र के सभी पुलिस कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया । उक्त शिविर का आयोजन पुलिस कर्मियों का निरोगी स्वास्थ और तनाव मुक्त जीवन कार्य एवं पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के साथ ही एकाग्रता बढ़ाने एवं कार्य कुशलता में वृद्धि के लिए अत्यंत लाभदायक है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा उन्हें तनावमुक्त एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।




































