बुरहानपुर ( मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे) शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे दिंडोरी प्रणित आध्यात्मिक विकास केन्द्र के प्रमुख परम पुज्य गुरुमाऊली जी के आदेश से एवं आदरणीय श्री चंद्रकांत दादा मोरे , श्री नितीन भाऊ मोरे एवं आबासाहब मोरे इनके मार्गदर्शन से एवं मध्यप्रदेश राज्य के प्रचार प्रमुख श्री नितीन दादा पाटील तथा अधिवक्ता श्रीमती प्रिती ताई पाटील के विशेष उपस्थिती में प्रतिदिन अलग-अलग यज्ञ याग का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें ग्राम चापोरा में सात दिवसीय श्री दत्त जयंती के उपलक्ष में श्री स्वामी समर्थ केंद्र द्वारा आयोजीत सप्ताह में शुक्रवार को नितिन दादा पाटील धर्मपत्नी अधिवक्ता श्रीमती प्रीती ताई पाटील ने विधि विधान के साथ पुजा विधी से चंडी याग यज्ञ मे हवन कीया । तथा शनिवार को भगवान शंकर की प्रिय सेवा रुद्र याग एवं मल्हारी याग यज्ञ किया गया । इस सेवा से पितृ दोष नष्ट होते हैं । तथा आरोग्य एवं लक्ष्मी जी की प्राप्ती होती है । तथा घरों में सुख शांती निर्माण होती है । आकस्मिक मृत्यु से मुक्ति मिलती है । यह अखंड नाम, जप,यज्ञ सप्ताह बुरहानपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम चापोरा , खामनी , निंबोला , फोपनार में किया जा रहा है । जिसमें श्री दत्त जयंती सप्ताह में ग्राम चापोरा में श्री स्वामी समर्थ समर्थ महाराज जी के कृपा आशीर्वाद से महिला

पुरुष भाविक सेवेकरीओ द्वारा अखंड नाम ,जप , यज्ञ सप्ताह में दिन , रात सेवाएं देकर श्री स्वामी समर्थ महाराज जी का नाम जप किया जा रहा है। आज रविवार दोपहर 12 बजकर 39 मिनीटपर पर श्री दत्त जन्मोत्सव उपवास रखकर आस्था के साथ साथ हर्षोल्लास से पुजा अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया जाएगा |
सोमवार दोपहर को ग्राम चापोरा में श्री स्वामी समर्थ महाराज की शोभायात्रा निकालकर श्री दत्त जन्मोत्सव एवं अखंड नाम जप यज्ञ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा ।




































