बुरहानपुर रमाकांत मोरे । पुलिस के समस्त थानों एवं चौकियो, पुलिस लाईन में स्टाफ द्वारा किया गया हार्टफुलनेस ध्यान योग।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ध्यान के प्रति पुलिस बल को जागरूक कर उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थय में सुधार लाना है।श्रीमान डीजीपी महोदय के आदेश अनुसार पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक रविवार को सभी थानों में हार्टफुलनेस मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक श्रीमान कैलाश मकवाना के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में रविवार दिनांक 18. जनवरी 2026 को पुलिस की तनावपूर्ण व चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के चलते, पुलिसकर्मियों

के शारिरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रेणुका पुलिस लाइन ग्राउंड बुरहानपुर के साथ-साथ जिलेभर के समस्त अनुभागों एवं थाना/चौकी स्तर पर सामूहिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए।पुलिस अधिकारी, कर्मचारी ने सहभागिता कर ध्यान योग अभ्यास किया । योग कार्यशाला में पुलिस लाईन,पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं समस्त थानों एवं चौकियो में सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीयो ने योग कार्यशाला में उपस्थित रहे।




































