Homeताज्या बातम्याजय बजरंग सेना के पदाधिकारीयो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर...

जय बजरंग सेना के पदाधिकारीयो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित पाच सूत्रीय मांगे पूरी करने की मांग

बुरहानपुर। आज मंगलवार 18 फरवरी 2025 को जनसुनवाई में बजरंग सेना जिला संरक्षक प्रितम महाजन ने अपने पदाधिकारीयो के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संयुक्त कलेक्टर राजेश पाटीदार को दिया ज्ञापन जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर पांच सूत्रीय मांगें रखीं। प्रीतम महाजन ने कहा कि भारतीय संविधान में विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका को स्थान दिया गया है, लेकिन खबर पालिका को मान्यता नहीं मिली, जबकि लोकतंत्र में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है ज्ञापन में जिला संरक्षक प्रितम महाजन ने लिखा कि यदि खबर पालिका न हो, तो सरकार के मंत्री, विधायक और सांसद क्या कर रहे हैं, कहां अच्छा या बुरा कार्य हो रहा है, यह जनता तक नहीं पहुंचेगा। इसलिए पत्रकारों को संरक्षण देने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए।

जय बजरंग सेना के पदाधिकारीयो ने पांच प्रमुख मांगें रखी :-
1). पत्रकार सुरक्षा कानून: ऐसे पत्रकार, जो आयकर के दायरे में नहीं आते और जिनके पास संस्थान का नियुक्ति पत्र हो, उनकी सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून बनाया जाए।

2) मजीठिया वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना: समाचार पत्र मालिकों द्वारा इन सिफारिशों की अनदेखी करने पर सरकारी विज्ञापनों और अन्य सुविधाओं पर रोक लगाई जाए।

3). पत्रकार की स्पष्ट परिभाषा तय की जाए।

4.) दैनिक समाचार पत्रों की प्रसार संख्या की नियमित जांच हो।

5.) स्वास्थ्य और यात्रा सुविधाएं: पत्रकारों को एम्स में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए और रेल यात्रा में पूर्व में दी गई 50% छूट को फिर से लागू किया जाए।

जय बजरंग सेवा जिला संरक्षक प्रितम महाजन ने कहा कि यदि सरकार पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेती, तो पत्रकारों के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाना कठिन हो जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी से जल्द कार्रवाई की मांग रखी। ज्ञापन देते समय जय बजरंग सेना जिला संरक्षक प्रीतम महाजन उपाध्यक्ष गोपाल कालेकर जिला सचिव संदीप रामचंद्र भालसिंग जिला महामंत्री संतोष पाटिल ,सदस्य सुनील सोनी ,छगु शेक, रेखा पुणीवाला, पूनम शाह, आदि उपस्थित रहे।

पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

बैंक सुरक्षा को लेकर बुरहानपुर पुलिस अलर्ट

0
बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण बैंक सुरक्षा चेकिंग को लेकर थाना प्रभारियों एवं स्टाफ ने किया व्यापक निरीक्षण दिनांक 18.04.2026...

“बुरहानपुर पुलिस का अनोखा अभियान

0
‘सृजन, सम्मान और अभिमन्यु’ से बालिकाओं को बनाया सशक्त” बुरहानपुर, 18 अप्रैल 2026 (प्रेस नोट): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से बुरहानपुर...

जल गंगा संवर्धन अभियान

0
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने किया हसनपुरा तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने ग्रामीणजनों के बीच बैठकर किया संवाद बुरहानपुर/18 अप्रैल,...

भुसावळमध्ये जात प्रमाणपत्रावरून आरोप-प्रत्यारोप ; प्रकरण व्हिजिलन्स समितीकडे

0
भुसावळ - नगरपालिकेच्या राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरदचंद्र पवार) गटाच्या नगराध्यक्षा गायत्री गौर यांनी वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे व त्यांच्या पत्नी रजनी सावकरे यांच्यावर आरोप केल्याची...

ओव्हरलोड राख भरण्यावरून वाद ; धमकी व मारहाणीचा गुन्हा दाखल

0
भुसावळ - तालुक्यातील दिपनगर परिसरात ओव्हरलोड राख भरण्याच्या वादातून शिवीगाळ, धमकी व मारहाणीची घटना घडल्याची तक्रार भुसावळ तालुका पोलिस ठाण्यात दाखल करण्यात आली आहे....

error: Content is protected !!