मां नर्मदा का आंचल कर रहे छलनी जिम्मेदारों ने बांधी आंखों पर पट्टी
(मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे ) महेश्वर। नगर से दूर सहस्त्र धारा पर्यटन क्षेत्र से लगे उत्खनन क्षेत्र ग्राम जलकोटी में अवैध उत्खनन कर्ताओं द्वारा जमकर बालू और काली रेत का उत्खनन किया जा रहा है। वर्तमान में रॉयल्टी ठेकेदार द्वारा रॉयल्टी तो काटी जा रही है लेकिन टोकन सिस्टम भी चलाया जा रहा है लेकिन उत्खनन कर्ता कहां से रेती ला रहा है इस बात से ठेकेदार को कोई सरोकार नहीं है वह तो सिर्फ पैसे बनाने में लगा है वही जिम्मेदार अधिकारियों का भी इस और कोई ध्यान नहीं है हम बता दे कि यह अवैध उत्खनन कर्ता जहां उत्खनन क्षेत्र खदान स्वीकृत है वहां उत्खनन ना करते हुए मां नर्मदा का आंचल छलनी करने में लगे हुए हैं यह बात सभी को पता है लेकिन इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है वहीं प्रशासन के जिम्मेदारो द्वारा सब कुछ देख कर भी आंखों पर काली पट्टी बांध ली है। अवैध उत्खनन होता देखकर भी अनदेखा किया जा रहा है। सरकारे आती है अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की बात करती है लेकिन कुछ दिनों बाद ही सब कुछ पुराने ढर्रे जैसा चलने लगता है नियमो की धज्जियां उड़ाई जाती है।

जब इस विषय को लेकर जिला खनिज अधिकारी प्रियंका अजनार से चर्चा की गई उन्होंने बताया कि जल्द ही अवैध उत्खनन कर्ताओं पर कार्यवाही की जाएगी।




































