Homeक्राईम‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ में बडी कारवाई

‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ में बडी कारवाई

बुरहानपुर  –  पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ “नाइट कांबिंग ऑपरेशन” किया गया ।

◆ पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ की कार्यवाही की गई।

◆ राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थानों की पुलिस एक साथ उतरी मैदान में।

◆ रात 09 बजे से सुबह 03.00 बजे तक चले “नाईट कांबिंग ऑपरेशन” में पुलिस टीमों द्वारा 20 स्थाई वारंट, 59 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही थानाक्षेत्रों के 75 गुंडे , 44 निगरानी बदमाश।

पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा जिलों में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने के साथ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित रूप से ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ किये जाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में दिनांक 28.11.24 की रात्रि में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थाना क्षेत्रों कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला में दिनांक 28/11/24 की रात्रि में एक साथ “नाइट कांबिंग ऑपरेशन” चलाया गया। कांबिंग ऑपरेशन रात 09 बजे से शुरू होकर सुबह 03.00 बजे तक चला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कांबिंग ऑपरेशन हेतु हर थाने में 03-03 टीमें बनाई गई थी। कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, गुंडे-बदमाशों की सघन चैकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ 06 घंटे कॉम्बिंग गश्त की गई।

स्थाई वारंट की तमिल में –

कोतवाली ने 06, शिकारपुरा ने 03,लालबाग ने 02, गणपति नाका 02, नेपानगर ने 03, शाहपुर ने 03, खकनार ने 01,इस तरह कुल 20 स्थाई वारंट

गिरफ्तारी वारंट तामिली मे –

कोतवाली ने 08, शिकारपुरा ने 12 , लालबाग ने 10 , गणपतिनाका ने 05, नेपानगर ने 03 , शाहपुर ने 13, खकनार ने 04, निंबोला ने 04, इस तरह कुल 59 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

चैकिंग की कार्यवाही के दौरान 

44 निगरानी बदमाशो एवं 75 गुण्डों की चैकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा थानाक्षेत्र के गुंडे, बदमाशों की उनके घरों पर जाकर चेकिंग की गई साथ ही गुण्डों एवं बदमाशों द्वारा वर्तमान समय में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को यह चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।

पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

महाराष्ट्र मेडिकल कौन्सिल निवडणूक 2026 साठी 26 एप्रिल रोजी होणार मतदान!

नोंदणीकृत वैद्यकीय व्यवसाय करणारे (R.M.P.) आणि मतदार यादीत नावे असलेले मतदार मतदानास पात्र राहतील.. पोलीस वार्ता, नाशिक : महाराष्ट्र वैद्यकीय परिषद (Maharashtra medical council) मुंबई...

रावेर स्टेशन पर पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

0
हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए रेलमंत्री को सौंपा गया निवेदन रावेर (जिला जळगांव) – पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस (20161/20162) को रावेर रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने...

अन अकैडमी सेंटर, बुरहानपुर द्वारा शैक्षणिक पहल एवं आगामी कार्यक्रमों की घोषणा

0
बुरहानपुर। संस्कार होटल, लालबाग, स्टेशन रोड पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनअकैडमी सेंटर, बुरहानपुर के डायरेक्टर श्री रत्नेश पाटीदार जी* ने मीडिया प्रतिनिधियों को...

माध्यमांनी महिलांविषयी वृत्तांकन करताना संवेदनशीलता व कायदेशीर अचूकता राखावी!

महिलांच्या सन्मानाला धक्का पोहोचवणाऱ्या ‘इनडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमन’ कायद्याचे वारंवार उल्लंघन.. पोलीस वार्ता, मुंबई : वृत्त माध्यमांनी महिलांविषयीचे वृत्तांकन करताना संवेदनशीलता व कायदेशीर अचूकता राखावी,...

₹२८१ कोटींच्या उपसा सिंचन योजनेस मंजुरी; ३७५६ हेक्टर क्षेत्राला दिलासा

0
भुसावळ : पाठपुराव्याला अखेर भरीव यश मिळत कुऱ्हा पानाचे उपसा सिंचन योजनेच्या क्र. १ व क्र. २ या महत्त्वपूर्ण योजनांना राज्य शासनाकडून सुमारे ₹२८१...

error: Content is protected !!