बुरहानपुर (रमाकांत मोरे) मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेश के हर जिले को नशा मुक्त करने के लिए नशे से दुरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है । नशा मुक्ती अभियान के तहत बुरहानपुर के जिला पुलिस कप्तान देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर एवं अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश एवं नेपानगर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन पर शाहपुर पुलिस थाना के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा जी ने नशे से दुरी है जरूरीअभियान के तहत आज गुरुवार को पुलिस थाना परीसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों को नशे से दुरी बनाए रखने की जानकारी देते हुए बताया की नशा न केवल शरीर और मन को एवं पुरे परिवार के साथ साथ समाज को भी खोखला कर देता है । जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि हम नशे से दुर रहे । और ईमानदारी से कड़ी मेहनत करें । जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा करता है । वह अपने परिवार की जिम्मेदारीया उठाने में असक्षम रहकर उसको स्वयं के जीवन में निराशा का सामना करना पड़ता है ।

इस अवसर पर शाहपुर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधी वीरेन्द्र तिवारी , उपाध्यक्ष प्रतिनिधी गोपाल चौधरी , पार्षद किशोर उर्फ बंडु देशमुख , मुकेश बुनगाल , विट्ठल किरोचे , कैलाश असेरकर तथा नगरपरिषद के सभी पाषर्दगण सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं शाहपुर थाने के उपनिरीक्षक अजय सिंह चौहान , परसराम पटेल , ए एस आई शैलेश पाल , एएसआई गणेश पाटील , प्रधान आरक्षक सईद खान , आरक्षक शैलेंद्र सिंह सोलंकी सहित शाहपुर पुलिस थाने के सभी अधिकारी , कर्मचारी उपस्थीत थे ।




































