बुरहानपुर (संजय तायडे ) जिले के शाहपुर पुलिस थाना के उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान ने बताया की मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के हर जिला तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा शाहपुर थाना क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा

मध्य प्रदेश पुलिस का जन जागरुकता,अभियान प्रदेश भर में चलेगा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रेरणा से प्रदेश को नशा मुक्त,बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश पुलिस, एक वृहद जन जागरुकता अभियान नशे से दुरी है जरूरी, नशे से परीवार बर्बाद होते हैं जिसमें सबसे पहले शाहपुर नगर के सीताबाई रामचंद्र देशमुख सांदीपनी विद्यालय के स्कुली बच्चों को शाहपुर थाना उप निरीक्षक अजयसिंह चौहान , स्कुल प्राचार्य अतीक अली सर , शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी वीरेंद्र तिवारी सहित नगर के गणमान्य नागरिकों के विशेष उपस्थिती में स्कुली छात्रों को नशा से दुर रहने के लिए शपथ दिलाई गई । विरेंद्र तिवारी ने छात्रों को बताया की परिवार का जो भी सदस्य नशा करता है उसका परिवार मानसीक , शारीरिक , एवं आर्थिक परिस्थितियों का सामना करता है । नगर एवं ग्राम नशे से दुर रहने के लिए शपथ दिलाई । साथ में हम नशा नहीं करेंगे अपने आस पास एवं रिश्तेदारों को भी नशा ना करने कि सलाह देंगे ।




































