लांजी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हारीखुर्द में किसान के द्वारा सेवा सहकारी समिति कुम्हारीखुर्द से खाद खरीदी गई। जिसका उपयोग कृषक के द्वारा अपनी फसल उत्पादन हेतु डाला गया तत्पश्चात कृषक को समझ में आया कि उक्त खाद को डालने से फसल चौपट हो गई।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रयोग की गई खाद में किसी प्रकार की कमी थी उक्त जानकारी कृषक के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई। जिनके द्वारा जांच करने पर पाया गया कि फसल लगभग 50 से 60 फीसदी नष्ट हो चुकी है संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा खाद के सैंपल को जांच हेतु भिजवाया गया है जांच के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा कि खाद असली थी या नकली। बहरहाल खाद की जांच जारी है।
पोलीस वार्ता मध्यप्रदेश हेड रमाकांत मोरे




































