बुरहानपुर । उप नगर लालबाग के ए.आई जीनियस पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न |
रन बाय रहबर एज्यूकेशनल वेल्फेयर सोसायटी द्वारा संचालित एआई जीनियस पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव “जश्न-ए-तालीम” छत्रपति शिवाजी मंगल भवन में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक विविधता की शानदार झलक देखने को मिली।
संस्था के प्राचार्य जाबिर सर ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत एलकेजी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का यह एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि कई बच्चों में अपार प्रतिभा होती है, किंतु संकोच या कम उम्र के कारण वे स्वयं को अभिव्यक्त नहीं कर पाते। ऐसे में वार्षिक उत्सव उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और व्यक्तित्व विकास के लिए मील का पत्थर सिद्ध होता है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक,फिल्मी एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर माधुरी अतुल पटेल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. एस. एम. शकील (प्राचार्य, सेवा सदन) एवं वाइस प्रिंसिपल शबीना शोएब हाशमी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।




































